Breaking News

पति ने शादी के बाद दो साल तक सुहाग रात नहीं मनाई तो थाने पहुंची पत्नी

20 Feb, 2024 755

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है! पति-पत्नी के बीच अनबन होना आम बात है, मगर पीटीआई-पत्नी के बीच का विवाद अब शिकायत के तौर पर थाने में दर्ज है। दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर की एक महिला ने पति की शिकायत थाना में दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी मई 2021 में हुई है, लेकिन तब से लेकर आज तक उसके और पति के बीच पति-पत्नी जैसा कोई भी संबंध नहीं है। महिला का कहना है कि पति ने दो साल बीत जाने के बाद भी उसके संग सुहागरात नहीं मनाई। हालांकि महिला ने कई बार पति से इस बारे में बात की, लेकिन कोई बात नहीं बनी। उलटा पति उससे मारपीट करने लगता है। संबंधों को लेकर पत्नी ने अपने ससुराल वालों को भी इस बारे में बताया, लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं निकला। इस दौरान पीड़िता ने मायके जाने की भी बात कही, लेकिन पति मारपीट पर उतारू हो जाता था। थक हारकर पीड़िता अब थाने पहुंची है, जहां पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं 341, 323, 379, 504, 506, 498ए और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरानी व्यक्त कर रहा है।

अन्य खबरे