Breaking News

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

25 Jul, 2020 845

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पति-पत्नी का संबंध कभी-कभी एक झटके में ही हमेशा के लिए खत्म हो जाता है. लखनऊ के ठाकुरगंज थाना इलाके में एक शनिवार की सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। ठाकुरगंज के एकतानगर में रहने वाला सुधांशु मिश्रा ने 30 वर्षीय पत्नी दीक्षा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लेकर हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद कर लिया। परिजनों के मुताबिक़ मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजकर रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद अतस्वीर साफ़ होगी कि की इस हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी.

अन्य खबरे