पत्नी के चरित्र पर शक करनेवाले पति ने नहाती हुई पत्नी को डुबाकर मारा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पति-पत्नी के संबंधों के बीच शक पैदा होने से कई बार अनर्थ होने की घटना सामने आती रही है। एक ऐसा ताज़ा मामला आया है है धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम बेन्द्रा नवागांव से। अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के कारण पति ने अपनी पत्नी को तालाब में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद खुद पति थाने पहुंच गया और उसने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। यह घटना गुरुवार सुबह की है। मामला धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम बेन्द्रा नवागांव का है।जानकारी के मुताबिक ग्राम बेन्द्रा नवागांव का रहने वाला प्रवीण नेताम अपनी पत्नी गौरी बाई नेताम (26) की चरित्र पर शक करता था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। आज सुबह गौरी गांव के तालाब में नहाने के लिए गई थी। उसके पीछे-पीछे पति प्रवीण नेताम पहुंच गया और तालाब में नहाते समय ही उसे डुबोकर मार दिया। इसके बाद वह रुद्री थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।