Breaking News

पत्नी को तीन महीने से ज़ंजीरों में बांधकर रखा था, अब हुई आज़ाद

01 Jul, 2021 780

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपनी पत्नी पर शक करने के चक्कर में इंसान कब क्या कर बैठे, यह कहा नहीं जा सकता! जयपुर के  प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को 3 महीने से 30 किलो वजनी जंजीर से बांधकर रखा था। इस व्यक्ति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने महिला को मुक्त करवाया। भैरूलाल को अपनी ही पत्नी के चरित्र पर संदेह था। संदेह के चलते करीब तीन महीने से लोहे की जंजीर से अपने केलुपोश मकान के पास एक कच्ची टापरी में उसको बांध रखा था। भैरूलाल उसे लगातार मानसिक प्रताड़ित कर काफी परेशान कर रहा था। 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने शादी के बाद अफेयर का आरोप लगाकर उसे जंजीरों से बांध दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह अक्सर खेतों में अपनी मां की मदद के लिए राजस्थान के हिंगलाट जाती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति मेरी मां के यहां आते थे और परिवार के सामने मुझे पीटते थे, मैं सिर्फ अपनी बूढ़ी मां की देखभाल करना चाहती थी लेकिन मेरे पति नशे में धुत होकर मुझे पीटते थे। उसे शक था कि मैं उसे धोखा दे रही हूं। पुलिस ने अब महिला को मुक्त करवा दिया है। 

अन्य खबरे