पत्नी को प्यार के बदले पीटनेवाला पति बना ब्रह्मचारी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पति पत्नी का रिश्ता बेहद अहम् होता है, मगर कई बार इस रिश्ते में भी दरार आ जाती है. एक ऐसी ही खबर गुजरात से आई है जहां पत्नी को पति ने इस लिए पीट दिया क्योंकि उसने रिश्ता बनाने का आग्रह किया था. गौरतलब है कि पत्नी को पीटनेवाला पति अब ब्रह्मचारी बन गया है. खबरों के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब भी वह अपने पति से संबंध बनाने की मांग करती थी तो उसके पति द्वारा उसकी पिटाई की जाती थी। पुलिस में दर्ज एफआईआर में महिला ने कहा, "शुरू में पति का व्यवहार बहुत अच्छा था, लेकिन पहले बच्चे के जन्म के बाद उनके रवैये में बड़ा बदलाव आ गया। आपको बता दें कि महिला ने 2016 में इस व्यक्ति से शादी की थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने दावा किया कि उसके पति ने पिछले कुछ महीनों से उसके साथ संबंध बनाना बंद कर दिया। महिला ने यह भी कहा कि जब भी मैंने उससे इसके लिए पूछा तो वह गुस्सा हो गया और मुझे गालियां देने और पिटाई करने लगता है। अब वह दावा करता है कि वो अब बह्मचर्य का पालन कर रहा है।इसके लिए बार-बार जिद करने पर महिला के पति ने घर छोड़ दिया है। इसके बाद पीड़िता के ससुराल वाले महिला को परेशान और पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला के मुताबिक, उसका पति परेशान है क्योंकि उसने विभिन्न साहूकारों से कर्ज लिया था उसने अपने बच्चे की देखभाल करना भी बंद कर दिया है। महिला ने एफआईआर में यह भी कहा कि जब उसके बेटे की आंतों में संक्रमण था तो उसके पति ने दवाओं के लिए कोई पैसा नहीं दिया था।