Breaking News

पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर हमला, दो गिरफ्तार

23 Apr, 2020 955

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
एक तरफ देश कोरोना से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बता दें कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर आधी रात को मुंबई में हमला किया गया। दो बाइक सवार ने उस समय उनपर हमला किया जब वे स्टूडियो से घर की ओर जा रहे थे। हालांकि अर्णब और उनकी पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। कार पर हमले के निशान दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अर्णब पर हमले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 341 और 504 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अर्णब के अनुसार रात करीब 12:10 पर वह पत्नी के साथ कार से ऑफिस से घर जा रहे थे। गणपतराव कदम मार्ग पर बाइक से आए दो लोगों ने उन्हें ओवरटेक किया। उन्होंने रास्ता रोक लिया और ड्राइवर साइड से कार की विंडो पर कई बार वार किया। कार अर्णब चला रहे थे। शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने लिक्विड से भरा एक बोतल निकाला और उसे कार पर फेंका। वह गालियां भी दे रहे थे। उनका आरोप है कि हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हम वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर हमले की निंदा करते हैं। हम किसी भी पत्रकार पर हमले की निंदा करते हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। जो लोग सहिष्णुता पर प्रवचन देते हैं वे उतने असहिष्णु हो गए हैं। यह अलोकतांत्रिक है।

अन्य खबरे