Breaking News

परीक्षा पेपर लीक मामले में MSCA कमिश्नर गिरफ्तार

18 Dec, 2021 735
संवाददाता/in24 न्यूज़
 
 
 
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा जिसे महा-टीईटी (maharashtra TET) भी कहा जाता है, पिछले साल इस परीक्षा का आयोजन होना था, लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद अब इस मामले में पुणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले मे कुल छह लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें से एक महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (maharashtra state council examination) के कमिश्नर भी शामिल हैं. जिनका नाम तुकाराम सुपे (tukaram supe) बताया जा रहा है. पुणे पुलिस को इस धांधली के बारे में अभी कुछ दिन पहले ही जानकारी मिली थी जब महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (mhada) परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक की जांच की जा रही थी.
 
इस बारे में पुणे पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया कि टीईटी का एग्जाम साल 2019 में होना था लेकिन फिर से 2020 में इसे आयोजित करने का निर्णय लिया गया था. पुणे पुलिस कमिश्नर के मुताबिक इस परीक्षा में अनिमियतिता बरती गयी थी, जिसके तहत आंसर सीट को खाली छोड़ने और पैसे लेकर रिजल्ट में बदलाव करने जैसी धांधली की गयी थी. उन्होने आगे कहा कि जब धांधली की बात सामने आई, तो टीईटी परीक्षा आयोजित कराने वाले जी.ए सॉफ्टवेयर कंपनी के संचालक प्रीतिश देशमुख और उसके दो साथी एजेंट संतोष हरकल और अंकुश हरकल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, जिसके बाद एमएससीई कमिश्नर तुकाराम सुपे और एक आईटी एक्सपर्ट अभिजीत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया.
 
पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया कि इस प्रकरण में अब तक लगभग 89 लाख रुपए की नकदी समेत 10 लाख रुपये की अन्य संपत्तियां भी जब्त की गयी हैं. तो वहीं इस बारे में राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि अगर कोई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उसके ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से एक कमेटी बनाई गयी है जो इस मामले जांच करेगी। और दोषी पाए जाने वालों को सजा जरूर मिलेगी।

अन्य खबरे