Breaking News

पश्चिम बंगाल में करंट लगने से दस कांवड़ियों की मौत

01 Aug, 2022 1363

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में कांवड़ियों को ले जा रही एक पिकअप वैन में करंट लगने से दस कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं, कई कांवड़िए गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद कांवड़ियों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी में लगे डीजे सिस्टम के जनरेटर की वायरिंग की वजह से करेंट उतरा होगा। एएसपी अमित वर्मा ने बताया कि मेखलीगंज पीएस के तहत धरला ब्रिज पर एक घटना हुई, जहां पिकअप वैन बिजली की चपेट में आ गई। सभी यात्री जलपेश जा रहे थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हादसा जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है, जो गाड़ी के पिछले हिस्से में लगाया गया था। हादसे में घायल यात्रियों को सबसे पहले चंग्रबंध बीपीएचसी लाया गया। यहां मेडिकल ऑफिसर ने 27 में से 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने दस लोगों को मृत घोषित कर दिया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उनकी जांच की जरूरत है।एएसपी वर्मा ने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर भाग गया है। मौके पर सीनियर अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस टीम भी राहत और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए तैनात है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अन्य खबरे