Breaking News

पुलिस का ही भेदिया निकला कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का जिम्मेदार

04 Jul, 2020 881

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कानपुर में जिस कुख्यात 25 हज़ार के इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को दबोचने गई पुलिस की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई और जिसमें सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की गई थी अब उसमें एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. खबर है कि इस वारदात की साजिश रचनेवाला पुलिस विभाग का ही एक भेदिया निकला। उसने अपने साथियों को मौत के घाट उतरवाने में शातिर अपराधी विकास दुबे और उसके गिरोह की मदद की है। इस बारे में डीजीपी ने कहा है कि इस मुद्दे पर भी पूरी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। घटना का सबसे बड़ा पहलू यही है कि पुलिस की दबिश से लेकर उसके मूवमेंट तक के पल-पल की खबर विकास दुबे और उसके गिरोह के पास पहुंच रही थी। ऐसे में पुलिस से ज्यादा तगड़ा नेटवर्क अपराधी का निकला। विकास दुबे को विभाग के किसी कर्मी ने पुलिस दबिश की पूरी सूचना दे दी। उसे दबिश मारने की जानकारी विस्तार से दे दी गई. अपराधियों को इतनी जानकारी मिलने के बाद अपराधियों को सचेत होकर हमला करने का जबरदस्त मौका मिल गया. वहां मौजूद रहते हुए अपराधियों ने हमले की पूरी तैयारी कर ली. अपराधी और उसके गिरोह के सदस्यों ने रास्ता ब्लॉक करने के सात अत्याधुनिक हथियारों के साथ छतों पर रहकर पुलिस का इंतजार किया। जब पुलिस पहुंची तो अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। बदमाशों के साथ हुई इस मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों को शहीद होना पड़ा था. पूरी जांच के बाद ही पुलिस भेदिये को सबक सिखाएगी.

अन्य खबरे