पोते की हत्या कर दादा फ़रार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक दादा ने अपने की हत्या कर दी और फरार हो गया. प्रकाशम स्थित बेस्तावारिपेट मंडल के काजीपुरम में दादा ने पोते की हत्या की। घटना के तुरंत बाद आरोपी दादा फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना शनिवार की देर रात घटी। बताया गया कि पुनुरु चिन्ना वेंकट रेड्डी और वरम्मा दंपती को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राघवेंद्र रेड्डी पिछले तीन साल से हैदराबाद के एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। लॉकडाउन के चलते छह महीने पहले वह खुद के गांव आया। इस बीच उसे शराब पीने और जुआ खेलने की आदत लग गई। पैसे के लिए वह परिवार के सदस्यों से हर रोज झगड़ा कर रहा था। इस क्रम में वह पैसे के लिए परिवार के सदस्यों पर दबाव बना रहा था। वह परिवार के सदस्यों से कह रहा था कि उसके जायदाद का हिस्सा उसे दें दे। वह एक कार खरीदेगा और किराये चलाएगा। यदि वह नहीं देते हैं तो वह उन्हें जान से मार डालेगा। उसकी बातों को सुन दादा पेद्दा ओसुरा रेड्डी ने सोये हुए पोते राघवेंद्र रेड्डी पर मूसल से जोरदार हमला कर दिया। इस हमले में राघवेंद्र रेड्डी की गंभीर रूप से घायल होने पर मौत हो गई। गिद्दालुरु सीआई यू सुधाकर राव ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है ताकि सच सामने आ सके.