Breaking News

प्रेमिका के साथ दुष्कर्म की खबर से प्रेमी ने जान दी

24 Sep, 2021 774

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रेम में हर बार सफलता मिल जाए यह ज़रूरी नहीं। हिसार में दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर हिसार के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक चार बहनों का इकलौता भाई था। सुसाइड नोट में उसने एक अन्य युवक पर अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिसार के बाडो-पट्टी निवासी 24 वर्षीय सोनू ने गुरुवार रात दो पेज का सुसाइड नोट छोड़कर कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह सोनू की माता प्रमिता ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसके पिता ओमप्रकाश को इसके बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। सोनू शहर के एक कोचिंग सेंटर में सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए जाता था और चार बहनों का इकलौता भाई था। दो पेज के सुसाइड नोट में सोनू ने अन्य गांव निवासी एक युवक पर उसकी प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोनू ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी अन्य गांव निवासी एक युवती से दोस्ती थी। उनकी दोस्ती के बारे में उसकी प्रेमिका के ही गांव के एक युवक को पता चल गया। उसके बाद आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच आरोपी ने उसकी प्रेमिका को ब्लैकमेल कर होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। सोनू ने सुसाइड नोट में बताया कि आरोपी सरकारी नौकरी करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि सोनू की मौत से घर परिवार में मातम का माहौल बन गया है।

अन्य खबरे