Breaking News

फेसबुक फ्रेंड ने ही किया बलात्कार, दो हुए गिरफ्तार

23 Nov, 2020 828

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजकल सोशल नेटवर्क का ज़माना है और इस माध्यम से बहुत से लोग आपस में दोस्त बन जाते हैं. यह जितना लाभदायक है उतना ही नुक्सानदायक भी. देश की राजधानी दिल्ली के आईजीआई एरोसिटी इलाके में रेप की घटना के सामने आने से सनसनी फैल गई है। खबर के मुताबिक एक फाइव स्टार होटल में मुंबई की रहने वाली एक इवेंट मैनेजर के साथ रेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद हरियाणा के सोनीपत से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला मुंबई की रहने वाली हैं और पेशे से इवेंट मैनेजर हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक, 18 और 19 नवंबर की रात होटल छोड़ने के वक्त पहले उसके फेसबुक फ्रेंड मिक्की के दोस्त ने उसके साथ बदतमीजी की। उसके बाद मिक्की उसे होटल छोड़ने ले गया, होटल में मिक्की ने उसके साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया।मामले में एयरपोर्ट पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया है कि वो मुंबई से बुधवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट आई थी। यहां उसने एरोसिटी के एक होटल में कमरा लिया। फिर गुरुवार शाम को वो अपने एफबी फ्रेंड मिक्की से मिलने कनॉट प्लेस गई। उसके साथ एक और दोस्त था। कनॉट प्लेस में सभी ने पार्टी की। इसके बाद महिला दोस्तों के साथ एरोसिटी के लिए कार से चल दी। तब रास्ते में मिक्की के दोस्त ने महिला के साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद  मिक्की ने उसे रास्ते में उतार दिया। इसके बाद महिला और उसका एफबी दोस्त मिक्की एरोसिटी के होटल में आ गए। महिला का आरोप है कि होटल में मिक्की ने उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे आनंद विहार इलाके में ले गया। वहां महिला को छोड़ दिया और मौके से भाग गया। दिल्ली में तमाम कवायदों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर सोनीपत के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें के सोशल नेटवर्किंग की दोस्ती पर भरोसा बहुत सोच विचार कर करने की ज़रूरत है, वर्ना धोखा किसी के साथ भी हो सकता है.

अन्य खबरे