Breaking News

बच्चे को स्कूल में नींद आई तो सात घंटे तक रहा बंद

15 Feb, 2023 725

संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में एक स्कूल से बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां के चरगवां प्रखंड (Chargawan block) अंतर्गत परमेश्वरपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा का एक छात्र करीब सात घंटे तक बंद रहा। स्कूल खत्म होने के बाद कोई छात्र छूट तो नहीं गया, इसकी जांच किए बिना स्कूल स्टाफ घर चला गया। जब सात साल का मासूम घर नहीं पहुंचा तो उसके माता-पिता उसे ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। बच्चे की तलाश करते-करते पुलिस भी स्कूल पहुंच गई और अंदर उसके रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने स्कूल का ताला तोड़कर बच्चे को छुड़ाया। खबर के मुताबिक, 7 साल का बच्चा अपनी क्लासरूम में ही सो गया और स्टाफ ने स्कूल में ताला लगा दिया और बिना किसी चेकिंग के वहां से चले गए। फिलहाल बच्चा स्कूल से घर पहुंच गया है।

अन्य खबरे