Breaking News

बम की सूचना से कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

24 Jan, 2023 462

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चंडीगढ़ के जिला अदालत (District Court of Chandigarh) परिसर में मंगलवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला था जिसमें अदालत में बम होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी करते हुए सेक्टर 43 स्थित अदालत परिसर को खाली करवाया गया। हालांकि पत्र भेजने वाले का कुछ पता नहीं चला है लेकिन बताया जाता है कि पत्र में पंचकूला कोर्ट परिसर में बम होने की जानकारी दी गई थी। आगे की कार्रवाई जारी है। 

अन्य खबरे