Breaking News

बलिया में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

25 Aug, 2020 771

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
उत्तर प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ़ अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं. लगातार आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. पत्रकार यहां बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं. कुछ दिनों पहले गाजियाबाद में बीच सड़क पर बेटियों के सामने एक पत्रकार की हत्या कर दी गई थी। अब मामला बलिया जिले का है। यहां भी एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक निजी हिंदी समाचार चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रतन सिंह की सोमवार रात्रि फेफना गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय वह फेफना गांव की तरफ से घर की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। रतन सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ मुहीम छेड़ रखी है, बावजूद इसके अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं.  

अन्य खबरे