Breaking News

बाबा का ढाबा के मालिक ने की आत्महत्या की कोशिश

18 Jun, 2021 794

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल नेटवर्किंग के ज़माने में  एक वायरल वीडियो के जरिए पूरे देश में रातों-रात मशहूर हुए बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए गए। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे और शुक्रवार को उन्होंने नींद की गोलियां खा लीं। नींद की गोलियां खाने के बाद उनकी हालत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांता प्रसाद सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के जरिए देशभर में चर्चा में आए थे। उनकी मदद के लिए कई लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया था, जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो गई थी। कांता प्रसाद ने नया रेस्टोरेंट खोल लिया था, लेकिन वो करीब 4 महीने पहले बंद हो गया। इस कारण, वो फिर से अपने ढाबे पर खाना बेचने लगे। बाबा के वापिस आने पर गौरव फिर से उन्हें मिलने आए और इस बीच बाबा ने बताया की गौरव ने उनके साथ कोई धोखा नहीं किया था। उन्हें उनके कुछ दोस्तों ने ही भड़काया था जिसके बाद गौरव ने भी उनको माफ कर दिया। फिलहाल बाबा की जान खतरे से बाहर है।

अन्य खबरे