Breaking News

बिहार में सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

17 Jun, 2020 1032

संवाददाता/inन्यूज़.
 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बिहार के लोग बेहद नाराज़ हैं. इस घटना के बाद सुशांत के चाहनेवालों में मातम फ़ैल गया है. इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के एक प्रशंसक ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुशांत की मौत की खबर से सदमे में था। वह बार-बार कहता था कि सुशांत मर नहीं सकते हैं। यह पूरा मामला बिहार में नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव का है। लोदीपुर के रहने वाले नौवीं कक्षा के छात्र गौतम कुमार ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के मुताबिक गौतम कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी-अनटोल्ड स्टोरी रात में देखी थी और मंगलवार की सुबह वह अपने निर्माणाधीन मकान के कमरे में गया और वहां कमरे का दरवाजा बंद कर रस्सी के सहारे फंदे से झूल गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन वहां गए और दरवाजा खटखटाया पर दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर गौतम का शव फंदे में लटका मिला।

अन्य खबरे