Breaking News

बीजेपी एमपी की बहू ने हाथ की नस काटी

15 Mar, 2021 959

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज से भाजपा सासंद कौशल किशोर का परिवारिक विवाद खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। अब उनकी बहू और आयुष की पत्नी ने सांसद के घर के बाहर पहुंचकर अपने हाथ की नस काट ली। बता दें कि आत्महत्या के प्रयास से पहले सांसद की बहू द्वारा एक वीडियो जारी किया गया था, इस वीडियो में उन्होंने जान देने की बात कही है। ऐसें में सांसद की बहू अंकिता को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल में अंकिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने आयुष के घर के बाहर ही ब्लेड से नस काटी। उस वक्त आयुष की मां और अन्य लोग बाहर ही टहल रहे थे। किसी ने मुझे रोकने की कोशिश नहीं की। डेढ़ घंटे के बाद पुलिस आई। अंकिता ने अपनी वायरल वीडियो में कहा था कि मैं किसी से लड़ नहीं सकती हूं, तुम्हारे पापा सांसद और मां विधायक है। मेरी कोई सुनने वाला नहीं है। मैंने तुम्हें आजतक किसी को हाथ नहीं लगाने दिया तो तुम्हें मार कैसे सकती हूं! तुमने और तुम्हारे घर वालों ने मुझे जीने के लिए नहीं छोड़ा है।अंकिता ने वीडियो में आगे कहा कि अगर तुम मेरे पास नहीं आओगे तो मैं जा रही हूं और तुम मुझे हमेशा याद रखोगे और सोचोगे कि मुझसे ज्यादा चाहने वाला तुम्हें कोई और नहीं मिलेगा। मैं मरने जा रही हूं, जिसके जिम्मेदार तुम और तुम्हारे परिवार के लोग हैं। बता दें कि हाल ही में आयुष को गोली मारी गई थी, जिसपर पता चला था कि आयुष पर गोली उनके साले ने ही चलाई थी। इस घटना के सामने आने के बाद आयुष द्वारा भी वीडियो जारी किए गए। बता दें कि अंकिता की जान बचा ली गई है।

अन्य खबरे