Breaking News

बीवी से झगड़े के बाद शख्स ने दो जुड़वा बेटों को पटक-पटककर मार डाला

11 May, 2023 891

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पति-पत्नी में झगड़ा होना आम बात है, पर झगड़े के बाद कोई आपा खो दे और मरने मारने पर उतारू हो जाये ऐसा बिहार (bihar) के गया (Gaya) में हुआ है। गया शहर में मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दो जुड़वा बेटों की हत्या कर दी। मगध मेडिकल थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने गुरूवार को यहां बताया कि मगध कॉलोनी रोड नंबर 5 निवासी देवेश शर्मा ने परिवारिक विवाद के कारण बुधवार की देर रात अपने चार माह के दो जुड़वा बच्चों को जमीन पर पटक कर मार डाला। घटना के बाद से देवेश शर्मा फरार है। वह टेंपो चलाने का कार्य करता है। शैलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

अन्य खबरे