Breaking News

बुजुर्ग की हत्या के बाद भीड़ ने तीन आरोपियों को पीट-पीटकर मार डाला

16 Jan, 2024 732

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बुजुर्ग की हत्या के बाद बिहार में भीड़ ने तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि, दो की हालत गंभीर है। नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर सोमवार को करीब दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने महुअरी गांव के 65 वर्षीय रामशरण चौहान की गोली मार हत्या कर दी। बुजुर्ग की हत्या से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कार सवार बदमाशों को घेर लिया। दोनों  घायलों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार युवकों ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर दी थी। मना करने पर इनमें से एक ने दुकानदार पर गोली चला दी। गोली दुकान में बैठे व्यक्ति को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कार सवार पांच लोगों को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। बिहार में सुशासन किस स्तर का है इस घटना से साफ़ हो गया है।

अन्य खबरे