Breaking News

बुजुर्ग दंपत्ति के साथ एसटी ड्राइवर और कंडक्टर ने की मारपीट

02 Aug, 2021 782

संवाददाता/in24 न्यूज़
महाराष्ट्र के पालघर जिले के अंतर्गत आने वाले वाड़ा बस डिपो में सरकारी एसटी महामंडल की बस में एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट की गई है. बुजुर्ग प्रवासी दंपत्ति के साथ मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि एसटी बस के ड्राइवर और खुद महिला कंडक्टर हैं. ऐसा आरोप पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाया है. गौर करने वाली बात यह है कि मारपीट की घटना मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. जिसको देखने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर आम जनता के लिए जो सरकारी बसें चलाई जाती हैं, उसमे आम यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसटी महामंडल प्रशासन की होती है. इसके बावजूद बुजुर्ग दंपत्ति को सहारा देने की बजाय उनके साथ एसटी महामंडल बस के ड्राइवर और महिला कंडक्टर ने बदतमीजी की और अभद्रता भी. बताया जा रहा है कि बोईसर बस डिपो से होकर एसटी बस वाड़ा-पैठन की तरफ जा रही थी. उस दौरान रास्ते मे खड्डे होने बावजूद बस चालक तेजी से बस दौड़ा रहा था, जिसके बाद बुजुर्ग दम्पत्ति ने बस चालक को बस आराम से चलाने को कहा, लेकिन एसटी बस चला रहे गोरखनाथ नागरगोजे और बस में मौजूद महिला कंडक्टर शीतल पवार को उनकी बात इतनी बुरी लगी, कि जब एसटी बस वाडा बस डिपो पहुंची तो दोनों पाटिल दम्पत्ति को नीचे उतार कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और बस के ड्राइवर और महिला कंडक्टर ने उन्हें हाथों और लातों से पीटा. जिसके बाद बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ मारपीट करने के मामले में एसटी महामंडल प्रशासन ने बस चालक और महिला कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है.

अन्य खबरे