Breaking News

बेटी की हत्या कर पिता ने मारी थी खुद को गोली

01 Aug, 2019 1222

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
एक पिता अगर कहे कि उसकी बेटी की हत्या हो गई और बाद में पुलिस यह बताये कि सारी साजिश पिता की ही थी, तब हर किसी का चौंकना स्वाभाविक है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सागर जिले में सीमेंट व्यापारी अजय चौरसिया और उसकी 16 साल की बेटी की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि मृतक अजय चौरसिया ने ही पूरी साजिश रची थी. उसने पहले शूटर से अपनी बेटी महिमा की हत्या करवाई और फिर खुद गोली मारकर आत्महत्या की थी. इस कांड में पुलिस ने आरोपी रंजन राय को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि आरोपी और मृतक के मोबाइल फोन में घटना के कुछ साक्ष्य बाकी है, जिनकी पुलिस जांच कर रही है.  

अन्य खबरे