Breaking News

बेटी की हत्या कर मां ने भी जान दी

12 Jun, 2020 764

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मां बेटी का रिश्ता इस कलयुग में कितना बदल गया है कि इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती. ठाणे जिले के बदलापुर में सात वर्षीय बेटी की जघन्य हत्या करने के बाद मां ने भी आत्महत्या कर ली. इस मामले की जानकारी मिलते ही बदला पुलिस स्टेशन ने सहायक पुलिस निरीक्षक एच.एम. कुलकर्णी ने मां-बेटी का शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। बदला पुलिस स्टेशन इस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बदलापुर के शुभम करोति कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में गुरुवार की रात को सात वर्षीय किर्तिका पाटील अपनी दादी केवड़ाबाई पाटील (60) के साथ साथ अलग कमरे में सो रही थी। घर के अलग कमरे में सो रही मीनाबाई अशोक पाटील (30) अचानक गुरुवार को देर रात उठी और अपनी दादी के पास सो रही किर्तिका को अपने कमरे में ले गई। बताया जा रहा है कि पहले मीनाबाई ने अपनी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। देर रात इस घटना की जानकारी मिलते ही बदलापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डी.वी. देशमुख व सहायक पुलिस निरीक्षक एच.एम. कुलकर्णी घटनास्थल पर पहुंचे और शुक्रवार को सुबह मां-बेटी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहायक पुलिस निरीक्षक एस.एम.कुलकर्णी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। जानकारी है कि मृतिका मीनाबाई पाटील का पति अशोक पाटील मुंबई पुलिस विभाग में कार्यरत है।

अन्य खबरे