Breaking News

बेटे की जलती चिता पर मां ने लगाई छलांग

08 Nov, 2023 623

संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक मां अपने बेटे द्वारा आत्महत्या करने के बाद इतनी ज्यादा दुखी हुई कि उसने अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में छलांग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई। मामला बिहार के सुखासन पंचायत स्थित शिवदयालपुर का है। यहां सोमवार की रात सिकेन्द्र यादव के पुत्र करण ने किसी कारणवश गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह इस घटना से कोहराम मच गया। दोपहर बाद शव का दाह संस्कार कर सभी लोग वापस लौट आए। अभी शव पूरी तरह जल भी नहीं पाया था कि करण की मां किसी तरह घर से निकलकर श्मशान घाट पहुंच गई। इस बीच, हालांकि गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और वे भी उसके पीछे चल दिए। महिला ने घाट पर अपने बेटे की जलती चिता को देखा और चिता में ही छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काफी मशक्कत से चिता से खींच कर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि महिला 60 फीसदी से अधिक जल गई है, स्थिति गंभीर है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है!

अन्य खबरे