Breaking News

बेटे ने शादी की ज़िद की तो बाप ने कर दी हत्या

17 Jan, 2021 1074

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शराब का नशा कई बार बसी-बसाई खुशियों में आग लगाने का काम करती है. शादी करने के लिए दबाव डाल रहे बेटे की बाप ने बेहरमी से हत्या कर दी। यह दुखद घटना रंगारेड्डी  जिले के शादनगर निर्वाचन क्षेत्र के नंदिगामा मंडल के चेगुर गांव में प्रकाश में आई है। पुलिस के अनुसार, चेगुर गांव निवासी के एल्लय्या को नरेश नामक बेटा था। नरेश अक्सर अपने बाप से उसकी शादी करने के लिए आग्रह कर रहा था। कभी-कभी नरेश अपने पिता पर शादी को लेकर काफी दबाव भी बनाया था। इसी बात को लेकर नरेश और एल्लय्या के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को भी दोनों के बीच शादी लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद एल्लय्या शराब पीकर घर आया। फिर से बाप और बेटे के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान एल्लय्या ने घर में मौजूद कुल्हाड़ी से बेटे पर हमला किया। इस हमले नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल नरेश को उस्मानिया अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान नरेश की मौत हो गई। नरेश की मां की शिकायत पर पुलिस ने एल्लय्या के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद लोग हैरान हैं कि शराब किस कदर किसी का दिमाग खराब कर देती है.

अन्य खबरे