भंडारी बैंक में फर्जीवाड़ा, CBI जांच की मांग
संवाददाता/in24 न्यूज़
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (mumbai) के आजाद मैदान (azad maidan) से भंडारी बैंक की नीलामी में करोड़ों रूपये का फर्जीवाड़ा होने की खबर सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव पूर्व में स्थित भंडारी बैंक (bhandari bank) करीब 100 साल पुरानी और विश्वसनीय बैंक है। तो वहीं इस बैंक की नीलामी में हुए करोड़ों रूपये के घोटाले के खिलाफ खाताधारकों ने मोर्चा शुरू कर दिया है। भंडारी बैंक को बचाने के लिए खाताधारकों ने मुंबई के आजाद मैदान में धरना प्रदर्शन किया। तो वहीं इस मौके पर आंदोलन कर रहे खाताधारकों ने कहा कि भंडारी बैंक की नीलामी 8 करोड़ में होनी थी लेकिन बैंक के गोरेगांव ब्रांच की नीलामी आधे दाम यानि 4 करोड़ रुपए कर दी गयी और इसके लिए बाकायदा टेंडर भी निकाला गया है। जब इस मामले को लेकर खाताधारकों ने सहकार मंत्री से बात की, तो उन्होंने इस बात को कबूल किया कि यह निविदा गैर सरकारी वेबसाइट पर निकाली गई थी, साथ ही आंदोलन कर रहे खाताधारकों ने प्रशासन और सरकार से मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।