Breaking News

भागने की फिराक में थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे, पुलिस ने चंडीगढ़ में धर दबोचा

10 Dec, 2023 570

संजय मिश्रा/in24न्यूज़/मुंबई 

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ राजस्थान और दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लिए जिम्मेदार दो शार्प शूटरों और उनके एक मददगार को पुलिस ने पकड़ लिया है. सूत्रों के मुताबिक शरण लेने के लिए दोनों आरोपी कुल्लू की तरफ गए थे. पहले हिसार में उधम सिंह तक इन दोनों कथित बदमाशों को पहुंचाया गया था. जहां से इन दोनों को टैक्सी चाहिए थी ताकि किसी को कोई शक नहीं हो. लेकिन बाद में प्लान बदल कर दोनों शूटर उधम की गाड़ी में ही कुल्लू की तरफ निकल गए थे. गौर करने वाली बात यह है कि कुल्लू रूट पर जाते ही ये दोनों शूटर वापस लौट गए. क्योंकि इनकी तलाश के लिए सभी राज्यों की पुलिस इनके पीछे पड़ी थी. उसके बाद ये वापस कल शाम को चंडीगढ़ पहुंचे थे. जहां पर उधम दोनों को लेकर आया था. वहीं पर रात को शराब की दुकान के अहाते में बैठकर शराब पी रहे थे और आगे की प्लानिंग की जा रही थी. इससे पहले की यह अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो पाए और कानून की नजर से ओझल हो जाते कि मौके पर पहुंची पुलिस ने इन्हें धर दबोचा.

 

अन्य खबरे