Breaking News

भीषण सड़क हादसे में कुरुक्षेत्र में 5 की मौत, गुना में बस में लगी आग से 3 लोग जिंदा जले

05 Nov, 2021 737

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महान पर्व दिवाली के बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि शाहाबाद कस्बे के गांव नलवी के निकट हुई सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पांचों युवक इस्माईलाबाद से शाहाबाद की तरफ जा थे। जैसे ही वह गांव नलवी के निकट पहुंचे तो कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि हादसा इतना भयानक था कि पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाल कर भेजा पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। हाईवे पर कार पेड़ से टकराई है। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद तत्‍काल मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, शाहाबाद हाईवे पर हादसा हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हाउस कुरुक्षेत्र एलएनजेपी हॉस्पिटल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक कार सड़क के साइड में पेड़ से टकरा गई हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक कार से संतुलन खो बैठा था और गाड़ी तेज रफ्तार होने के चलते सड़क से नीचे रजवाहे में पेड़ से टकरा गई और जिससे कार बुरी तरह से तहस-नहस हो गई और पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं गुना में सड़क किनारे खड़े कंटेनर से मिनी बस की टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई और भाई-बहन समेत तीन लोग जिंदा जल गए। हादसे में 4 अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इंदौर से मथुरा दर्शन के लिए मिनी बस में 28 लोग सवार थे। इसी दौरान चाचौड़ा के बरखेड़ा के पास खड़े किनारे कंटेनर से मिनी बस जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा तफरी मच गई। इसमें तीन लोग जिंदा जल गए। मरने वाले में 13 साल की एक लड़की भी शामिल है। हैरानी की बात है कि तीन नवंबर को जिस जगह एक दुर्घटना हुई थी उसी जगह फिर से यह हादसा हुआ है। बुधवार को हए हादसे में एक आरक्षक समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। एसडीओपी मुनीष राजोरिया ने बताया कि इंदौर के कुछ परिवार गोवर्धन पूजा पर मथुरा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। मिनी बस से सभी लोग रात को इंदौर से निकले थे। सुबह 5 से 6 बजे के बीच चाचौड़ा के बरखेड़ा के पास एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। ट्रैवलर बस उसमें पीछे से जाकर भिड़ गई। भिड़ने के बाद बस में धमाके के साथ आग लग गई। सभी लोगों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तीन लोग उसमे फंसे रह गए और निकल नहीं पाए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को बाहर निकालने लगे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हादसे के बाद प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है। फिलहाल मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है।

अन्य खबरे