Breaking News

भीषण सड़क हादसे में शादी से लौट रहे पांच बारातियों की मौत

16 Feb, 2023 484

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज तड़के यूपी के बांदा जिला (Banda district) में भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। यहां तिंदवारी-पपरेंदा मार्ग (Tindwari-Paparenda Road) पर शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस हादसे में निवाइच निवासी कुलदीप पुत्र शिवचरण, छोटू उर्फ अनुज पुत्र राजा, कल्लू पुत्र पंकज पांडे, उमेश पुत्र बाबू निवासी पिपहरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पंकज पुत्र रामनरेश निवासी पिपहरी, छम्मू पुत्र मुन्नू निवासी पिपरहरी, सौरभ पुत्र धीरेंद्र निवासी निवाइच, संजीव पुत्र सीताराम निवासी निवाइच, साहिल पुत्र अंगद निवासी निवाइच और दो अज्ञात गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें शादी की ख़ुशी मातम में बदल गई है।

अन्य खबरे