महात्मा गांधी को गाली देने वाला संत कालीचरण महाराज गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़।
साधु-संत की भाषा की सारी मर्यादा तोड़कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाले कथित संत कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद कालीचरण भागा फिर रहा था। वह महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है। कालीचरण पर महाराष्ट्र में भी एफआईआर दर्ज हुआ था। रायपुर पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। वहीं पुलिस की टीम ने उसे खजुराहो से गिरफ्तार किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाले कथित संत कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित खजुराहो से रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कालीचरण महाराज को पुलिस रायपुर लेकर जाएगी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। दरअसल, रायपुर के रावण भाटा मैदान में आयोजित 2 दिवसीय कार्यक्रम के समापन दिवस पर बोलते हुए, कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर उन्होंने कहा था, “इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। साथ ही राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था। मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या की। बता दें कि बीते 2 दिन से चल रहे इस धर्मसंसद का आयोजन नीलकंठ सेवा संस्थान ने किया था, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास इसके संरक्षक थे। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, निगम सभापति प्रमोद दुबे, बीजेपी नेता सच्चिदानन्द उपासने समेत कई बीजेपी और कांग्रेस नेता भी शामिल हुए थे। बता दें कि संत कालीचरण तब चर्चा में आए थे, जब मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर में शिव तांडव स्त्रोत का गायन करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया था। बता दें कि कालीचरण की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लगातार उसकी आलोचना हो रही थी।