Breaking News

महिला को वाहन ने कुचला घटनास्थल पर ही मौत

22 Dec, 2020 882

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. बता दें कि बिहार के ओबरा में आज सुबह औरंगाबाद-पटना एनएच 139 पर महथू मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका चिचमी गांव निवासी बिगन राम की पत्‍नी देवमणि कुंवर (70 वर्ष) थी। इस हादसे में एक बच्‍ची भी घायल हो गई। उसका इलाज पीएचसी में कराया गया। वहां से सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। इधर घटना के बाद लोगों ने एनएच जाम कर दिया। वे मुआवजे की मांग करने लगे। जानकारी अनुसार स्‍वजनों ने बताया कि देवमणि कुंवर राशन लाने के लिए जगदीशपुर जा रही थी। इसी दौरान महथू मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटनास्‍थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में दस वर्षीय काजल कुमारी भी घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्‍टर ने रेफर कर दिया। इसके साथ ही घटना के बाद से सड़क जाम कर दिया। सूचना पर ओबरा थानाध्‍यक्ष पहुंचे। लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे। इस कारण से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बता दें कि काफी मशक्‍कत के बाद प्रबुद्ध जनों व पुलिस के समझाने पर लोगों ने करीब एक बजे दिन में जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है.  

अन्य खबरे