Breaking News

महिला सहयोगी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

06 Jan, 2023 787

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

मुंबई की दिंडोशी पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जिसने ना सिर्फ अपने पेशे को कलंकित किया है बल्कि मानवता को भी शर्मसार किया है.गिरफ्तार डॉक्टर का नाम सुशांत कदम है जिसकी उम्र 27 साल के आस पास बताई जा रही है.कथित डॉक्टर पर उसकी ही एक पूर्व सहकर्मी ने छेड़छाड़,अभद्र व्यौहार, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है.पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर दिंडोशी पुलिस ने कथित डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए 500,504,506,509 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गोरेगांव पूर्व के संतोष नगर इलाके में स्थित उसके ही क्लिनिक से गिरफ्तार किया है.दिंडोशी पुलिस के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जीवन खरात ने बताया की आरोपी और पीड़ित दोनों मुंबई महानगर पालिका के वार्ड पी उत्तर विभाग अस्पताल में तैनात थे, जहां कुछ दिनों पहले दोनों के बीच काम को लेकर विवाद हुआ था.जिसका बदला लेने के लिए आरोपी डॉक्टर पीड़िता के घर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज की. इस दौरान आरोपी ने महिला को उसकी तस्वीर को मार्फ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी.पुलिस ने बताया की वो अक्सर पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ करता था.फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

अन्य खबरे