Breaking News

मां को डंडे से पीटकर बेटे ने जान ले ली

26 Aug, 2019 1150

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

जो मां अपने गर्भ में नौ महीने तक जिस औलाद को रखने के बाद जन्म देती है, क्या वही औलाद उस मां की जान ले सकता है? जी हां, इस कलयुग में ऐसा ही हुआ है. गौरतलब है कि बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के रामनगर गणेश मंदिर के समीप चनचनी में रहने वाले एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की डंडे से इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मां की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात लगभग 10 बजे की है.  नगीना भुइयां जब रात को अपने घर पहुंचा, तो किसी बात पर उसका अपनी मां रजिया देवी (48 वर्ष) के साथ विवाद हो गया. उसकी पत्नी बसंती देवी ने भी अपने पति का साथ दिया. इस बीच नगीना ने मां को डंडे व घूसों से पीटने लगा, जिससे रजिया जमीन पर गिर गयी और कुछ देर बाद रजिया देवी की मौत हो गयी.

अन्य खबरे