Breaking News

मालिक ने की मजदूर की हत्या

05 Oct, 2019 1196

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जब हत्यारा ही किसी की हत्या कर उसकी लाश उसके घर पहुंचा दे तब समझा जा सकता है कि वह किस प्रवृति का होगा! जी हां, एक ऐसी ही घटना सामने आई है जिसमें एक मालिक ने अपने मजदूर की ह्त्या कर दी. गौरतलब है कि बिहार के बेगूसराय से हत्या का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. बेगूसराय में एक टेंट पंडाल मालिक पर आरोप है कि पहले उसने अपने यहा काम करने वाले मजदूर मनोज की हत्या की और उसके बाद मनोज के शव को दबंग अंदाज में उसके घर पर भेज दिया. घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है. घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि हवासपुर गांव निवासी सीताराम महतो का 33 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार महतो विभूतिपुर चकबिदुलिया गांव के अरुण साह के टेंट पंडाल में काम करता था. परिजनों का आरोप है गुरुवार को अरुण साह दुर्गा पूजा पंडाल बनाने के लिए मनोज को जबरन ले गया और शनिवार सुबह उसके शव को घर पर भेज दिया. परिजनों का आरोप है कि मोहन की हत्या पीट-पीटकर कर दी गई और मालिक के द्वारा दबंगई के साथ शव को घर पर भेज दिया गया. घटना की सूचना पर मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है.

अन्य खबरे