Breaking News

मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार

11 Dec, 2020 714

संवाददाता/in24 न्यूज़।
 मुंबई के क्राइम ब्रांच यूनिट नंबर 9 ने जाल बिछाकर दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो ड्रग्स की तस्करी करने की तैयारी में थे.दरअसल क्राइम ब्रांच यूनिट 9 को गुप्त सूचना मिली थी कि सांताक्रुज पश्चिम में दौलत नगर के पास मौजूद रहेजा कॉलेज रोड पर कुछ लोग ड्रग्स की तस्करी करने आने वाले हैं जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने सुबह 7 बजे से ही उस जगह पर जाल बिछा दिया और आरोपियों का इंतजार करने लगे.अधिकारियों ने शक के आधार पर एक कार को रुकवाया और उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी तलाशी के दौरान पुलिस को 115 ग्राम एमडी ड्रग्स , एक इलेक्ट्रिक वजन काटा और प्लास्टिक की थैलियां बरामद की है।बताया जा रहा है कि जब्त की गई एमडी ड्रग्स की कीमत 12 लाख रुपए है.जबकि बाकी सामानों की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है इस मामले में पुलिस ने अल्पेश कुमार जैन और शाहनवाज शेख को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें 16 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है इस मामले में फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

अन्य खबरे