मुंबई में फर्जी पहचनपत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
02 Feb, 2020
1116
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मुंबई उपनगर के अंतर्गत आने वाली जोगेश्वरी पूर्व इलाके की, जहां नकली आधार कार्ड, नकली पैन कार्ड यहां तक कि नकली मतदान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के सदस्यों को मेघवाड़ी पुलिस ने धर दबोचा है दरअसल मेघवाड़ी पुलिस को मुखबिर द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि जोगेश्वरी पूर्व स्थित बांद्रा प्लॉट में कुछ लोगों का एक गिरोह है जो पूरी तरह सक्रिय है नकली आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर देने में, जिसकी खबर मिलते ही हरकत में आई मेघवाड़ी पुलिस ने तीन जगहों पर छापेमारी की प्रक्रिया को अंजाम दिया और चार आरोपियों को नकली प्रमाण पत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार कर लिया फिलहाल इस पूरे मामले की जांच मेघवाड़ी पुलिस कर रही है