Breaking News

मज़ाक में बॉयफ्रेंड को सूटकेस में किया बंद खोला तो जा चुकी थी जान

29 Feb, 2020 896

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

प्यार में कभी-कभी धोका हो जाता है.....भले ही यह फ़िल्मी गाने का बोल है मगर वह बिलकुल सही साबित हो गया है. अपने बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने की कोशिश में एक महिला के जेल जाने का एक मामला फ्लोरिडा में सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सारा बून नाम की एक महिला अपने बॉयफ्रैंड जॉर्ज टोर्रेस जूनियर के साथ फ्लोरिडा में रह रही थी। पिछले सोमवार को दोनों ने घर पर शराब पी। बाद में हाइड एंड सीक के नाम पर बून ने अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज को सूटकेस में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। सूटकेस में बंद जॉर्ज ने गिड़गिड़ाते हुए बून से कहा, ' मैं इस सूटकेस में नहीं रह पाऊंगा, प्लीज मुझे बाहर आने दों। परंतु बून ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया और अपने कमरे में जाकर सो गई। फलस्वरूप पूरी रात सूटकेस में होने से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। अगले दिन बून ने जब सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें जॉर्ज मरा हुआ था। उसने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के साथ ही सारा बून को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में सारा बून ने बताया कि कल दोनों ने शराब का सेवन किया। बाद उसने जॉर्ज से वक्त बिताने के लिए हाइड एंड सीक गेम खेलने को कहा तो वह राजी हो गया। गेम के तहत बून ने जॉर्ज को सूटकेस में छिपाकर बाहर से ताला जड़ दिया और मकान की ऊपरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चली गई। इससे पहले जॉर्ज ने बून से कहा, ''मेरी सांस नहीं चल रही है, बाहर निकालो', लेकिन शराब की नशे में होने के कारण बून इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।

अन्य खबरे