यासीन मलिक ने किया महिला पत्रकार पर हमला
20 May, 2017
1690
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़
जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन यासीन मलिक ने एक प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल की पत्रकार और उसके कैमरामैन पर हमला बोल दिया और उसे धक्के मारकर भगा दिया. गौरतलब है कि यासीन मलिक के घर कश्मीर में फैली अशांति के मुद्दे पर महिला पत्रकार इंटरव्यू लेने पहुंची थी।
पत्रकार कुंवलजीत संधू का कहना है कि जब मैंने उसने सवाल पूछना चाहा तब उन्होंने मेरा फ़ोन तोड़ दिया और मुझे और मेरे सहयोगी (कैमरामैन) विनोद पर भी हमला करते हुए और घर से बाहर धकेल दिया।
जब इस बारे में यासीन मलिक से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि मैं सो रहा था और वो महिला पत्रकार मेरे बेडरूम में घुस आई थी और अपने मोबाइल फ़ोन से रिकॉर्डिंग कर रही थी यह देख मैंने अपना आपा खोते हुए गुस्से में आकर उनका फ़ोन हाथ से छीन लिया।