Breaking News

यूपी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

17 Oct, 2020 700

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. फिरोजाबाद में तीन बाइक सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. बीजेपी नेता डीके गुप्ता पर शुक्रवार देर रात तीन बाईक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है. बीजेपी नेता पर हमला उस समय हुआ जब वह अपनी दुकान बंद करके जा रहे थे. उन्होंने अपनी का शटर गिराकर उस पर ताला लगाया ही था कि बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले से बीजेपी नेता संभल नहीं पाए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव पैदा हो गया है. बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष डीके गुप्ता की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क जाम कर दिया. फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने जानकारी दी कि बाइक पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या की. उन्होंने बताया कि परिजनों ने बीजेपी नेता को आगरा ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. परिवार के लोगों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं. इनका बीजेपी नेता के साथ विवाद चल रहा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें कि अपराधियों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त कदम उठा रहे हैं.

अन्य खबरे