रेप के बाद महिला शिक्षिका ने ज़हर खाकर आत्महत्या की
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले एक ऐसी खबर आई है जिससे समाज का घिनौना चेहरा सामने आया है. बता दें कि यूपी में महाराजगंज जिले के नौतनवा थाना इलाके में रेप का प्रयास किए जाने से आहत होकर एक महिला शिक्षिका ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. इलाज के दौरान अध्यापिका ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। मृतका के बाप ने एक प्राइवेट विद्यालय के प्रबंधक के पुत्र एवं एक अन्य अध्यापक पर सामूहिक बलात्कार का प्रयास करने का इल्जाम लगाया है। इससे पूर्व जब पीड़िता ने बीते गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाया। आनन-फानन में घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत खराब होती देख युवती को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां बीते रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में युवती के पिता ने गांव में स्थित एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के प्रबंधक के पुत्र व एक दूसरे अध्यापक के विरुद्ध नामजद शिकायत देकर रेप का प्रयास करने का इल्जाम लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि बेटी एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका थी। रोजाना की तरह गुरुवार को भी वह कॉलेज पढ़ाने गई थी। वह घर लौटकर रोने लगी। पुत्री ने कॉलेज प्रबंधक के बेटे और एक शिक्षक पर छेड़खानी और वस्त्र उतारने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि किसी तरह बचकर घर आई है। बाप ने कहा कि कॉलेज में हुई वारदात के कारण मेरी बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।