Breaking News

लकड़ी से बने घर में आग लगने से एक महिला, तीन गाय और पांच भैंसे ज़िंदा जले

28 Feb, 2023 919

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक मकान में भीषण आग लगने से रामपुर (Rampur) के सराहन (Sarahan) क्षेत्र स्थित खलटी गांव (Khalti village) में सोमवार रात एक महिला की ज़िंदा जलने से मौत हो गई है और वहीं तीन गाय और पांच भेड़ें भी जिंदा जल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात शाहधार पंचायत के खलटी गांव में पूर्व उपप्रधान मान सिंह राणा के घर में आग लग गई। इसमें मान सिंह की मां शुक्री देवी पत्नी स्वर्गीय मोहन लाल की मौत हो गई है, वहीं तीन गाय और पांच भेड़ें भी जल कर मर गईं। सूचना मिलते ही सराहन पुलिस चौकी से टीम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन गांव सडक़ से दूर होने के चलते दमकल की गाड़ियां नहीं पहुच पाईं। दो मंजिला मकान में  लकड़ी से बने पांच कमरे थे। पूरा मकान जलकर राख हो गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई शुरू है। 

अन्य खबरे