Breaking News

लव स्टोरी में युवक की हत्या करेवाली दो बहनें गिरफ़्तार

07 Jan, 2022 654

संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ स्थित बलरामपुर जिले के बगाड़ी गांव में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राजपुर पुलिस ने युवक के हत्या के आरोप में दो बहनों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते दोनों बहनों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। दोनों बहनों ने युवक की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था। बहरहाल पुलिस दोनों बहनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है ताकि इस हत्या की औरभी जानकारी सामने आ सके।

अन्य खबरे