लॉकडाउन तोड़ने पर मॉडल पूनम पांडेय गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने कारनामों से हमेशा विवादों में रहनेवाली मॉडल एक्ट्रेस पूनम पांडे को मुंबई के मरीन ड्राइव में उनके एक दोस्त के साथ बीएमडब्ल्यू कार में पकड़ा गया है. मुंबई पुलिस ने दोनों पर लॉकडाउन तोड़ने का आरोप लगाया है. पूनम पांडे और उनके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली पूनम पांडे एक बार फिर से मुसीबत में फंसती हुईं नजर आ रही है. मुंबई के मरीन ड्राइव में उनके दोस्त के साथ बीएमडब्ल्यू कार में पकड़ा गया. दोनों को लॉकडाउन का उल्लघंन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि पूनम पांडे के साथ उनके 46 वर्षीय दोस्त सैम अहमद उनके साथ कार में थे. दोनों पर बिना किसी कारण लॉकडाउन में बाहर निकलने और लॉकडाउन के नियमों का पालन ना करने का आरोप लगाया गया है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि पूनम पांडे और सैम अहमद मुंबई के खिलाफ नेशनल डिजास्टर एक्ट के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि धारा 269 के तहत किसी शख्स पर बीमारी और इन्फेक्शन को अपनी गैर जिम्मेदारी की वजह से फैलाने और दूसरे की जान को खतरे में डालने का आरोप लगता है. जबकि धारा 189 के तहत शख्स पर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन ना करने का आरोप लगता है और आरोपिय शख्स पर कार्यवाही की जाती है. गौरतलब है कि पूनम पांडे अपने बयानों और बोल्ड फोटोज के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो तब पहली बार चर्चा में आईं थी जब उन्होंने वर्ष 2011 वर्ल्डकप के दौरान कहा था कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है तो वो न्यूड हो जाएंगी. हालांकि पूनम पांडे ने ऐसा नहीं किया लेकिन उनके इस बयान के बाद काफी बवाल मचा था.