Breaking News

विकास दुबे के काले कारनामों में था पत्नी ऋचा का भी साथ

06 Jul, 2020 934

संवाददाता/in24 न्यूज़।    
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर डॉन विकास दुबे के काले कारनामों में उसकी पत्नी ऋचा दुबे भी संलग्न रहती थी. यही वजह थी कि वह लखनऊ में अलग रहा करती थी। जिससे उस पर या फिर बच्चों पर कोई आंच न आए। पुलिस जब भी विकास को गिरफ्तार करने पहुंचती वह सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग वायरल कर देती थी. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि विकास की पत्नी को एनकाउंटर से बहुत डर लगता था. अब ऋचा पर भी पुलिस का पूरा ध्यान बना हुआ है. ऋचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है और उसकी हनक सिर्फ पति विकास के दम पर थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह विकास के काले कारनामों में उसका साथ देती थी. विकास की सभी कारगुजारियों की उसे जानकारी रहती थी। ऋचा राजनितिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थी, मगर डॉन पति के नवीनतम कारनामे ने उसकी चाहत पर फ़िलहाल पानी फेर दिया है. 

अन्य खबरे