Breaking News

शख्स ने बीवी और दो सालों की गोली मारकर हत्या की

11 Jun, 2023 861

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह हिसार (Hisar) के कृष्णा नगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो सालों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान राकेश पंडित के रूप में हुई है। आरोपी नगर निगम का पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब पौने 11 बजे कृष्णा नगर नजदीक टावर राकेश पंडित ने घर में आपसी कहासुनी के कारण अपने दो साले मनजीत सिंह और मुकेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह वासी गांव धनाना और पत्नी सुमन को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से माथे और छाती में गोली मार दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई। बता दें कि आरोपी के तीन बच्चे हैं। सूचना मिलते ही एसएचओ अर्बन स्टेट सीआईए इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने आगे जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरे