Breaking News

शादी के सातवें दिन दुल्हन ने की दूल्हे की हत्या

20 Dec, 2020 703

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर पति अपनी पत्नी से शादी के बाद सुखी जीवन बिताना चाहता है, मगर एक पत्नी ने शादी के सिर्फ सात दिन बाद अपने पति की हत्या कर दी. बता दें शादी से महज सातवें दिन दुल्हन का खौफनाक रूप देखने को मिला। बेतिया की नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेंहदी भी नहीं गई थी, कि उसने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। शादी के महज एक हफ्ते में अंजाम दी गई इस जघन्य घटना को लेकर हर कोई हैरान है। इलाके में सनसनी है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नई नवेली दुल्हन के सिर पर खून सवार कैसे हो गया। पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। बेतिया के मलाही टोला की इस घटना में पुलिस सख्ती से दुल्हन से हत्या की वजह पूछ रही है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला की चुप्पी से पुलिस परेशान है। मजदूरी करने वाले श्याम जी साह की शादी बड़े धूमधाम से बीते 13 दिसम्बर को हुई थी। पूर्वी चम्पारण के गोविंदगंज थाना इलाके के सरेया गांव की दुल्हन ने ससुराल में पांव धरे तो खुशियों का माहौल था। घरवाले बताते हैं कि श्याम जी भी अपनी पत्नी का पूरा खयाल रखते थे। ऐसे में क्या हुआ कि पत्नी ने ये खौफनाक कदम उठा लिया? हत्या की सुबह दूल्हे की मां ने नवदंपत्ति के कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर आई तो खून से लथपथ बेटे की लाश मिली। वो मजरा समझ पातीं कि दुल्हन किसी तरह बचकर घर से निकलने की कोशिश करने लगी। दुल्हन पर हत्या का शक होते ही पास पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुल्हन के घरवालों को भी पुलिस ने गिरफ्तारी और घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस की परेशानी ये है कि घटना को लेकर दुल्हन किसी शातिर अपराधी की तरह मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। खुशियों भरा माहौल मातम में बदलने से हर कोई दुखी हो गया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आरोपी दुल्हन कुछ बोले ताकि मामला समझ में आ सके.

अन्य खबरे