Breaking News

शोषण से तबाह बेटियों ने की पिता की हत्या

06 Dec, 2020 796

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जिस पिता के लिए औलाद अपनी जान दे सकती है उसकी जान ले भी सकती है. एक ऐसा ही मामला सामने आया है. पिता  के साथ एक फ्लैट में रहने वाली तीन बहनों ने एक रात उस वारदात को अंजाम दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सभी के जेहन में यह बात उठी कि आखिर कैसे तीनों लड़कियों ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। फिर भी लोगों की हमदर्दी तीनों बहनों के साथ थी। यह घटना भले ही पुरानी है, लेकिन अक्सर मीडिया में छाई रहती है। इन लड़कियों को खचातुर्यन बहनों के नाम से पहचाना जाता है। ख़बरों के अनुसार, तीनों बहनों ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। लड़कियों का कहना था कि उनके पिता उन्हें रोजाना पीटते हैं। अलग-अलग तरीकों से टॉर्चर करते हैं और यहां तक यौन दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया था। वे पिता की प्रताड़ना से बेहद परेशान थीं। एक रात जब फ्लैट में पिता मिखैल खचातुर्यन सो गए तो तीनों बहनों ने उन पर हमला बोल दिया और चाकुओं से वार किया। पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे। सिर्फ चाकू ही नहीं हथौड़े से भी वार किया। इसके बाद मुंह पर लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बहनों ने पुलिस को फोन किया और खुद गिरफ्तारी दे दी। यह घटना रूस की है, जो करीब ढाई साल पहले की है। फिर भी इस केस की चर्चा अक्सर मीडिया में होती रहती है। लोगों का मानना है कि बहनों ने जो भी किया वह अपने बचाव में किया है। जबकि कुछ लोग इसे सोच समझकर उठाया गया कदम बताते हैं। पुलिस की पूछताछ में बहनों ने बताया कि उनका पिता लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित करता था। मारपीट करने के साथ ही घर में कैदियों की तरह रखता था। अलग-अलग माध्य से टॉर्चर करता था। यहां तक कि उनके साथ यौन दुर्व्यवहार भी किया गया। सिर्फ बेटियां ही नहीं बल्कि वह अपनी पत्नी को भी प्रताड़ित करता था। पूछताछ में बहनों ने बताया कि उसके पिता ने मां से मिलने पर रोक लगा रखी थी। उनकी मां भी घरेलू हिंसा का शिकार थीं। 27 जुलाई 2018 को जब बहनों ने पिता की हत्या की थी, उसके बाद ही रूस में एक नई बहस छिड़ गई थी। लोग तीनों बहनों के बचाव में आ गए। उन्हें आरोपी की जगह पीड़ित बताया गया। बता दें कि पिता की हरकतों से तंग आने के बाद जिस तरह बेटियों ने कदम उठाया भले ही वह कानूनी रूप से गलत है बावजूद इसके लोगों का समर्थन उनके साथ है.

अन्य खबरे