Breaking News

श्रद्धा की लाश के टुकड़ों का पिता के डीएनए से किया गया मिलान

15 Dec, 2022 1390

संवाददाता/in24 न्यूज़.
श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha murder case) में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। महरौली के जंगलों से पुलिस को जो शव के टुकड़े हड्डियों के तौर पर मिले थे, उनका श्रद्धा के पिता के डीएनए (DNA) से मिलान हो गया है। CFSL रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। ये हड्डियां महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से मिली थीं। श्रद्धा और आफताब 8 मई को मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुए थे। दस दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। उसे बताया था कि उसने श्रद्धा के टुकड़े करके जंगलों में फेंके थे। आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रहता रहा। यहां तक कि वह श्रद्धा का सोशल मीडिया अकाउंट्स भी इस्तेमाल करता रहा, ताकि किसी को उसकी हत्या का शक न हो। आफताब ने श्रद्धा के अकाउंट्स से 54 हजार रुपए भी ट्रांसफर किए थे। श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन और बैंक अकाउंट डिटेल से ही पुलिस आफताब तक पहुंची थी। पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया था। आफताब का नार्को टेस्ट भी किया जा चुका है।

अन्य खबरे