सगा मौसा युवती को अगवा करके 11 साल तक करता रहा दुष्कर्म
संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक पुरानी कहावत है कि खतरा हमेशा अपनों से ही होता है। एक ऐसा ही मामला गाजियाबाद से मामला सामने आया है जहां सगे मौसा द्वारा कथित तौर पर एक युवती को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर 11 साल तक दुष्कर्म किया गया। रविवार को थाने पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मौसा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, थाना प्रभारी सतीश कुमार को तहरीर देकर युवती ने बताया कि 11 साल पहले जब वह खेत में चारा गई थी तब उसका मौसा उसका अपहरण करके ले गया था। वह बीते 11 साल से बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर बेहरमी से पिटाई करता और कई कई दिन तक कमरे में बंद करके भूखा भी रखता था। आरोपी अब उसके साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता है। शादी न करने पर वह चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कहता है। किसी तरह युवती उसके चंगुल से छूटकर दिल्ली चली गई। दिल्ली में युवती को उसका सगा भाई मिल गया। भाई ने अपनी बहन को पहचान लिया। इसके बाद युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई है और इसके बाद ही थाने में तहरीर देने आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आज की तारीख में किसपर भरोसा किया जाए!