Breaking News

सड़क हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत

02 Nov, 2020 729

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोग जिंदा जल गये और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह सड़क दुर्घटना आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के वल्लूरु मंडल के गोटूरु गांव के पास सोमवार को अलसुबह हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोटूरु गांव के सीमांत क्षेत्र में टिप्पर कंकर को अनलोड करके वापस लौट रहा था, तब ही टाटा सूमो के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों वाहनों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रिम्स में भर्ती किया है। खबर के मुताबिक़ सूमो में लाल चंदन की अवैध तस्करी की जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सीआई घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ताकी मामले की असलियत सामने आ सके.

अन्य खबरे